May 3, 2024

बीजेपी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी संगठन को लोगों के सहयोग से मजबूत बनाया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। वे श्याम गार्डन जींद में अपने नागरिक सम्मान में आयोजित एक समारोह में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देखकर लगता है कि लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। हरियाणा की सभी दस सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डाली जाएंगी। विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाएगी।

कर्मवीर सैनी ने कहा कि नायब सैनी एक सुलझे हुए नेता है। भाजपा संगठन अब और ज्यादा मजबूत होगा। भाजपा के हर कार्यकर्ता में अब नया जोश और उत्साह है। भाजपा लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर देगी। प्रदेश के विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। भाजपा ने जो कल्याणकारी नीतियां लागू की हैं, उससे प्रदेश का हर वर्ग खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *