May 20, 2024
कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज फतेहाबाद के गांव भोडियाखेड़ा पहुंचे। यहां हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए दीपेंद्र हुड्डा भाजपा-जजपा पर जमकर बरसे। वहीं मीडिया के सवालों जवाब देते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने मल्लिकार्जुन खडग़े और इनेलो नेता की मुलाकात को गैर राजनैतिक बताया।
उन्होंने कहा कि कोई न्यौता देने जाए, यह एक अलग बात है, यह कोई राजनैतिक मुलाकात नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पूरी तरह सशक्त और सक्षम है और बलबूते पर बदलाव ला सकती है। इससे पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए  दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2019 से पहले भाजपा ने 75 पार का नारा दिया और उनसे त्रस्त जनता ने उनकी सुई 40 पर रोक दी। एक और पार्टी वाले आए, वो बोले अबकी बार भाजपा यमुना पार।
चुनाव के बाद दोनों बन गए पक्के यार, दोनों ने चंडीगढ़ में बना दी भ्रष्ट सरकार। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भविष्य को बचाने के लिए वे भाजपा और जजपा से जो लड़ाई लड़ रहे हैं, उस लड़ाई में आशीर्वाद लोगों ने आज दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य में दो-दो सरकारें हैं, सत्ताबल, धनबल इनके साथ है, साम दंड भेद की राजनीति हो रही है, इनसे लडऩे के लिए जनता का हौसला आशीर्वाद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *