May 6, 2024

हरियाणा को पहला दुर्गा शक्ति प्रथम वाहिनी का बैच मिल गया। इस बैच में 608 सशस्त्र पुलिस बल का दल शामिल है। सबसे अहम बात यह है कि इस बैच में पीएचडी, बीटेक-एमटेक, मैनेजमेंट व अन्य शैक्षणिक योग्यता रखने वाली प्रशिक्षु महिलाएं शामिल हैं।

पासिग आउट परेड की सलामी के बाद हरियाणा DGP ने बताया कि वर्ष 2015 से 2022 तक प्रदेश में पुलिस बल को मजबूत करते हुए 21 हजार 437 महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा चुकी है।

पुलिस प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला सिपाही निशा (हिसार) को पहले, रितू (भिवानी) को दूसरे, कोमल (करनाल) को तीसरे व अंजलि (रोहतक) को बेस्ट इन कमांड के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।

एडीजीपी ममता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम वाहिनी दुर्गा शक्ति सशस्त्र बटालियन की प्रशिक्षुओं का पुलिस से जुड़े कार्यों के साथ साइबर व अन्य उपयोगी विषयों का भी प्रशिक्षण दिया है।

दीक्षांत समारोह में पुलिस महानिदेशक ने पासिंग आऊट परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली।

DGP ने बताया कि देश में हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जिसमें महिलाओं की सहायता के लिए 12 जुलाई 2018 में दुर्गा शक्ति ऐप की विधिवत शुरुआत की गई।

केवल अलर्ट का एक बटन दबाते ही संकट के समय में महिलाओं को तुरंत पुलिस सहायता मिलती है। अब इस ऐप को डायल 112 से जोड़ दिया है।

इसी तरह इमरजेंसी डायल 112 सेवा का जिक्र करते हुए डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 12 जुलाई 2021 को नागरिकों को यह सेवा समर्पित की गई थी।

जिसमें पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य व वन विभाग आदि सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *