May 2, 2024
heavy rain in odisha

चंडीगढ़ में आज बारिश होने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग के पिछले कई दिनों के अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं हुई है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले 2 दिनों तक शहर में हल्की बारिश हो सकती है।

उसके बाद अगले 2 दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं अच्छी बारिश होने के कारण शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। लोग उमस से परेशान हो रहे हैं।

चंडीगढ़ में पिछले शनिवार, रविवार और सोमवार को करीब 500 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश हुई थी।

यह पिछले कई सालों से ज्यादा थी। 3 दिन में इतनी बारिश पिछले कई सालों में नहीं हुई थी।

3 दिन की इस बारिश के बाद शहर में काफी नुकसान हुआ था। करीब 115 जगह से सड़कें टूट गई थीं।

पेड़ भी टूट कर गिर गए थे। चंडीगढ़ प्रशासन ने कुछ सड़कों को छोड़कर बाकी सभी सड़कों की मरम्मत कर दी है।

चंडीगढ़ प्रशासन ने बारिश के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए आपात काल में डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *