April 29, 2024

हरियाणा में 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। रविवार को सिरसा में घग्गर नदी की चार जगहों से टूट गई।

मीरपुर, खैरेकां, पनिहारी और बुर्जकर्मगढ़ के बीच और नेजाडला कलां के पास से छोटे बांध टूटे हैं।

जिससके बाद घग्गर नदी का पानी रिंग बांध को तोड़कर मुख्य बांध के किनारे तक जा पहुंचा है।

घग्गर का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को अपने खेतों और मकानों की चिंता सता रही है। इसलिए लोग घग्गर नदी को शांत रखने के लिए इसके किनारे आकर पूजा कर रहे हैं।

वहीं करनाल के लालूपुरा में भी यमुना का बांध टूटने का खतरा पैदा हो गया है। यहां कटाव हो रहा है।

राज्य में अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, सिरसा और यमुनानगर बाढ़ की चपेट में हैं।

इन जिलों के 403 गांवों में घग्गर और यमुना नदी का पानी घुस चुका है। इससे 133 कच्चे-पक्के मकान गिर गए हैं।

26 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, दो लोग लापता हैं। इस दौरान 16 लोगों को सांप काट चुके हैं।

इस त्रासदी के बाद एक बार फिर राज्य में मानसून एक्टिव होने की तैयारी कर रहा है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि हरियाणा में आज सभी जिलों में हल्की से मध्यम, और कहीं कहीं भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *