May 18, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित किया। इस दौरान अमेरिकी सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

PM मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में संसद को धन्यवाद दिया। भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते हुए उन्होंने कहा- AI का मतलब है, अमेरिका और इंडिया।

PM के पूरे भाषण के दौरान उन्हें अमेरिकी संसद में 14 बार स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

PM मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका पर मार्टिन लूथर किंग और गांधी का प्रभाव है। PM मोदी ने कहा- भारत लोकतंत्र की जननी है।

हमारे यहां 2500 पार्टियां हैं। हमारी 22 ऑफिशियल भाषाएं हैं। हजारों बोली हैं। हर 100 मील पर खाने का तरीका बदल जाता है।

भारत में विविधता जिंदगी जीने का प्राकृतिक तरीका है। भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *