May 18, 2024

भारत में 7 दिन देरी से आया मानसून बिहार पहुंच गया है। अगले तीन दिनों में मानसून के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं UP में 24 घंटे में बारिश की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है।

असम में बारिश के चलते आई बाढ़ से 5 लाख के करीब लोग प्रभावित हुए हैं। 1366 गांव पानी में डूब गए। बाढ़ के चलते 14 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल पानी में डूब गई।

असम में बजली, बक्सा, बारपेटा, बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट समेत 22 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी राज्यों असम, मेघालय, सिक्किम में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।

असम और मेघालय में 23 जून को भारी बारिश होगी। इसके अलावा सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 23 जून तक बारिश होगी।

देश के पूर्वी राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल ओडिशा में 25 जून तक बारिश होने की संभावना है। बिहार में शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है।

वहीं पश्चिम बंगाल में 25 जून तक बारिश का अलर्ट है। ओडिशा में 23 से 25 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *