May 9, 2024

चंडीगढ़/समृद्धि पराशर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश करते हुए भारतीय रेल में सफर किया। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से सोनीपत तक जन शताब्दी में सफर किया। करनाल स्टेशन पर उन्होंने आम लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने सफर के दौरान अपने दफ्तर से जुड़े फाइल संबंधी कार्य भी रेल में ही निपटाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रेल का सफर करने में बेहद आनंद आ रहा है, इससे सरल, सुगम, आरामदायक सफर नहीं होता है। सड़क मार्ग और हवाई मार्ग से अच्छा रेल मार्ग होता है। रेलवे की यात्रा के दौरान व्यक्ति को काफी समय मिल जाता है। इस दौरान लोगों से बातचीत की जा सकती है। फाइल संबंधी कार्य निपटाए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे में यात्रा करने का उनका पुराना अनुभव रहा है। आज जन शताब्दी में यात्रा करके अच्छा अनुभव हो रहा है।

करनाल स्टेशन पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे मंत्रणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *