November 16, 2026
16 nov 2

 

  • महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से हुए सम्मानित, व्यावसायिक उत्कृष्टता और सामाजिक योगदान को मिली राष्ट्रीय पहचान; दिल्ली में आयोजित भव्य अग्र अलंकरण समारोह में मिला सम्मान
हरियाणा ब्रेेकिंग न्यूज :  अपनी मेहनत, दूरदर्शिता, व्यावसायिक कुशलता और समाज के प्रति समर्पण के बल पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले तरावड़ी के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं बी.डी. ओवरसीज के प्रबंध निदेशक प्रवीण गर्ग ने एक बार फिर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘अग्र श्री’ (महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड) से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से न केवल उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है, बल्कि तरावड़ी एवं करनाल क्षेत्र का मान भी बढ़ा है।नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से आयोजित भव्य ‘अग्र अलंकरण समारोह-2026’ में प्रवीण गर्ग को यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। इस गरिमामयी आयोजन में परम श्रद्धेय गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैनप्रदीप मित्तल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष  कुलभूषण मित्तल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
‘अग्र श्री’ सम्मान के माध्यम से उनके कार्यों और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है
प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी में प्रवीण गर्ग को सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। प्रवीण गर्ग की इस उपलब्धि को उनकी निरंतर मेहनत, व्यावसायिक सोच, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के प्रति जिम्मेदारी के भाव की पहचान के रूप में देखा जा रहा है। उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों और जनहित के कार्यों में उनकी सहभागिता ने भी उन्हें विशेष पहचान दिलाई है। ‘अग्र श्री’ सम्मान के माध्यम से उनके कार्यों और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।
यह सम्मान इस बात का भी प्रमाण है कि छोटे शहरों से निकलकर अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। प्रवीण गर्ग की इस उपलब्धि ने तरावड़ी के युवाओं, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए भी प्रेरणादायक संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और काम के प्रति ईमानदारी हो तो सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारिक संगठनों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। सभी ने इसे केवल प्रवीण गर्ग की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे तरावड़ी क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का क्षण बताया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।