April 19, 2024

हरियाणा में सूरजमुखी फसल की खरीद MSP पर करवाने के मुद्दे पर खूब बवाल मचा हुआ है। बीते दिनों MSP की मांग कर रहे किसानों पर कुरुक्षेत्र में लाठीचार्ज किया गया था।

इतना ही नहीं, किसानों पर हाईवे जाम करने का केस दर्ज कर उन्हें जेल भी भेजा गया है।

MSP के मुद्दे पर हरियाणा में 12 जून को फिर से पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसानों के साथ बड़ी मीटिंग है।

जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचने की अपील की है।

इधर, लगातार विरोध के बाद हरियाणा सरकार किसानों को सूरजमुखी की फसल पर भावांतर राशि बढ़ाकर देने पर विचार कर रही है।

इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को खुले बाजार में सूरजमुखी के दामों पर निगाह रखने को कहा गया है।

राकेश टिकैत ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हरियाणा में MSP के विषय पर 12 जून की मीटिंग है।

क्योंकि कुछ हमारे SKM के नेता जेलों में बंद हैं। एक तरफ सरकार MSP बढ़ाने का ढिंढोरा पीटती है, दूसरी तरफ उस पर खरीद नहीं होती। लोगों को पूरा गुमराह किया जाता है।

देश के सामने दिखाते हैं कि एमएसपी हम बढ़ा रहे हैं, यह भी देश को पता रहना चाहिए कि जो भारत सरकार MSP बढ़ाती है, वह 100 किलो के हिसाब से बढ़ाती है ना कि प्रति किलो।

अब हम जो भी बात करेंगे वह प्रति किलो के हिसाब से बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *