May 19, 2024

सांसद कटारिया के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक जताते हुए हरियाणा में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी सांसद के निधन पर दुख जताया है।

दुष्यंत ने लिखा है कि वरिष्ठ नेता रतन लाल कटारिया का आकस्मिक निधन प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

रतनलाल कटारिया का जिला यमुनानगर के गांव संधाली में जन्म 19 दिसंबर 1951 को हुआ।

पिता ज्योति राम और माता परिवारी देवी की संतान रतन लाल कटारिया के परिवार में पत्नी बंतो कटारिया के अलावा एक बेटा तथा 2 बेटियां हैं।

कटारिया ने कैंट के SD कॉलेज से BA ऑनर्स करने के बाद कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस और LLB की पढ़ाई की।

50 वर्षों से अधिक समय तक RSS से जुड़े रहे और हरिजन कल्याण निगम के अध्यक्ष और गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *