May 19, 2024

हरियाणा के अंबाला से BJP के लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात PGI चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली।

वे पिछले कई दिनों से निमोनिया के चलते PGI में भर्ती थे। उनकी अंतिम यात्रा पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4 से निकलेगी।

दोपहर में ही अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। 4 मई को उन्होंने PGI में शादी की 40वीं सालगिरह मनाई थी। वह 50 वर्षों से RSS से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *