May 19, 2024

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का लंबी बीमारी के बाद वीरवार तड़के निधन हो गया। रतन लाल कटारिया पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती थे।

हरियाणा के इस दिग्गज नेता के यूं चले जाने से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई है।

कटारिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से बहुत दुख हुआ।

उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के लिए उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *