May 18, 2024
covidcases numbera

हरियाणा में कोरोना संक्रमण फिर से एक्टिव हो गया है। 24 घंटे में 68 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक्टिव केसों की लगातार बढ़ती संख्या ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

5 दिन में एक्टिव केस 103 से बढ़कर 257 पर पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस गुरुग्राम (155) और फरीदाबाद (55) में मिले हैं।

पॉजिटिविटी दर में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पंचकूला की पॉजिटिविटी दर सबसे ज्यादा 16.77 प्रतिशत दर्ज की गई है।

किस जिले में कितने केस
हरियाणा में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 46 केस गुरुग्राम में मिले हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में 10, यमुनानगर में 4, पानीपत में 3 कोरोना के मरीज मिले हैं।

करनाल, जींद, रेवाड़ी, झज्जर, पलवल में 1-1 लोगों की सैंपल जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य के 10 ऐसे भी जिले हैं जहां संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *