May 18, 2024
रोहतक के  आईएमटी चौक पर आज  सुबह  हरियाणा रोडवेज की  बस संख्या  hr 39 e 5181 ने 20 वर्षीय  युवक को  कुचल  दिया  , हादसा  इतना खौफनाक  था  की युवक की  मौके  पर ही  मौत  हो  गयी  ,  मौके पर  स्थानीय पुलिस को  पहुंचने में  लगभग 20 से 25 मिनट  लग गए  इस  दौरान मौका  देख  कर  बस  ड्राइवर  और  कंडक्टर मौके से  फरार  हो गए।
 मृतक के  पास  से  पुलिस को  उसका  आधार कार्ड मिला  है  जिसमे युवक का नाम सुशील लिखा है साथ ही युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष की बताई गई है मृतक युवक का रहने वाला है मृतक का फोन पुलिस को ना मिलने के कारण पुलिस ने मृतक के परिजनों का पता नहीं लगा पाई है।
वीओ -2 : वहीं स्थानीय लोगों की माने तो खराब सड़कें होने के कारण लगातार चौक पर इस तरह के सड़क हादसे आम है। चौक पर सड़के समतल नहीं है जिस कारण बीते दिनों भी दो लड़कियां सड़क हादसे का शिकार हुई थी वहीं इस हादसे का जिम्मेदार भी स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *