- मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहा, ड्राइवर मौके से फरार, सवारियों में मची अफरा-तफरी
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : करनाल जिले में घरौंडा के दिल्ली चुंगी चौक पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सुबह पार्क में टहलकर अपने घर की ओर लौट रहे थे।
पीछे से आई हरियाणा रोडवेज की बस ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया।
सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था राजकुमार
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
जैसे ही राजकुमार दिल्ली चुंगी चौक पर पहुंचे, पीछे से आई झज्जर डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे और हादसे में उनकी जान चली गई।
उन्होंने आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।