August 9, 2026
9 aug 3
  • बोले- नीचे वालों ने नहीं सुनी, ऊपर वाला जरूर सुनेगा 

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा पुलिस से बर्खास्त कैथल के पूर्व हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू नौकरी बहाली के लिए कांवड़ ला रहे हैं। उन्होंने कहा- नीचे वालों ने तो उनकी नहीं सुनी, अब ऊपर वाले से न्याय की उम्मीद है। इस यात्रा में सुनील के साथ गांव के ही चार-पांच युवक भी शामिल हैं।

सुनील कैथल से इसुजु गाड़ी में पौधे भरकर हरिद्वार पहुंचे। वहां से गंगाजल भरकर कैथल के लिए खुद पैदल रवाना हुए, जबकि साथी युवक गाड़ी चला रहे हैं। सुनील ने कहा, रास्ते में जहां भी मौका मिलता है। एक पौधा लगा देते हैं।

शनिवार रात यमुनानगर पहुंचने पर उन्होंने कहा, करीब 120 किलोमीटर की यात्रा हो चुकी है। आगे भी इतना ही सफर बचा है। वहीं, कुछ अन्य कांवड़िए अपनी कांवड़ पर सुनील का फोटो लगाकर चल रहे हैं।

दरअसल, फरवरी में सुनील को पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में तत्कालीन एसपी उपासना सिंह ने बर्खास्त कर दिया था। सुनील ने एक DSP पर धमकाने का आरोप लगाया था, इसके बाद इस जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल की।