February 19, 2026
petrolppricehigh

हरियाणा में 30 और 31 मार्च को प्राइवेट पेट्रोल पंप बंद रखने के फैसले को पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। एसोसिएशन ने डीलरों का कमीशन न बढ़ाने पर दो दिन पंप बंद रखने की कॉल की थी।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान संजीव चौधरी ने कहा कि शुक्रवार को पानीपत के सेक्टर 25 में एसोसिएशन की मीटिंग हुई।

इसमें पंजाब की एसोसिएशन भी शामिल हुई, जिसके अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह दोआबा हैं। यह मीटिंग दोनों प्रदेशों के हितों के लिए बुलाई गई थी। हमने 30-31 मार्च की हड़ताल का आह्वान किया था।

उनकी कॉल के बाद तेल मंत्रालय ने 28 मार्च को तत्काल मीटिंग बुलाई। हमारी मांगों पर उन्होंने विचार किया।

उन्होंने माना की आगामी सरकार के गठन तक अभी यह संभावित नहीं है। 15 जून तक कमीशन बढ़ाने का उन्होंने टाइम मांगा है।

हम फिर भी 15 अगस्त तक का टाइम तेल मंत्रालय को देते हैं। इसके बाद भी अगर कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो वह हड़ताल करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *