May 8, 2024

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है। विज ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए।

इसकी वजह से वह कभी नाराज भी नहीं हुए। साथ ही उन्होंने कहा है कि साल 2014 का चुनाव BJP को उन्होंने ही जिताया था।

वहीं, 2019 में हरियाणा में बहुमत न मिलने (अल्पमत) पर विज ने कहा कि इसका कारण तो मुखिया यानी मुख्यमंत्री ही बताएंगे।

नायब सैनी को हरियाणा का CM बनाने पर विज ने कहा है कि उन्होंने आज तक कभी किसी नेता के सामने नहीं कहा कि उन्हें CM बनाया जाए।

हाईकमान जो फैसला करती हैं, वही सही होता है। काबिल आदमी को मुख्यमंत्री बनना चाहिए, जो प्रदेश की भलाई के लिए काम करे।

विज ने कहा कि साल 2014 में भी जब मनोहर लाल को मुख्यमंत्री बनाया गया, तब भी उन्हें मालूम नहीं था कि CM कौन होगा। हां, इतना मालूम था कि आज मुख्यमंत्री बनाया जाना है।

जो बताया, सभी ने मान लिया। दोबारा मनोहर लाल को CM बनाने और हटाने के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता था।

उन्होंने कहा कि BJP-JJP का गठबंधन टूटने के बाद तो उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता था कि CM बदला जाना है। यह अनुभव बम शैल गिरने जैसा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *