April 27, 2024

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं के संयुक्त सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और सीपीआईएम ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन कर एकजुटता का संदेश दिया।

इस मौके पर कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा, शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, कामरेड इंद्रजीत सिंह, कामरेड जगमति सांगवान, बिजेंद्र हुड्डा, लवलीन टुटेजा, विकास नेहरा, एडवोकेट महेश शर्मा, प्रवीण घुसखानी, दीपक धनखड़, मोक्ष पसरीजा, अश्विनी दुलहेड़ा, डॉ. अनिल रंगा, महेंद्र पुनिया, रामरत्तन हुड्डा, अरुण हुड्डा, नवीन सांपला समेत आम आदमी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा लोग सोच रहे हैं कि एक दूसरे का विरोध करने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन कैसे हुआ। यह गठबंधन भारत का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए बना है। आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ मिलकर जाने न कितने लोगों ने कुर्बानी दी, ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एक साथ आए हैं।

उन्होंने कहा कि आज पूरे हिंदुस्तान के किसान संघर्ष कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को एमएसपी की गारंटी का वादा याद करवाना चाहते हैं। लेकिन यह सरकार किसानों पर लाठियां और गोलियां बरसा रही है। भाजपा सरकार ने गांव की छोटी सरकार सरपंचों के अधिकार समाप्त कर दिए। भाजपा सरकार ने सरपंचों और आशा वर्कर्स पर भी लाठियां बरसाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हरियाणा में हर रोज गोलियां चलती हैं, एक राजनीतिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर राजनीतिक हत्या कर दी गई। व्यापारियों पर खुले आम गोलियां चलाकर फिरौती मांगी जा रही है। हरियाणा का हर वर्ग इस सरकार से असंतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी, किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था और हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के सभी वादे जुमला निकले। देश में गरीब और गरीब होता जा रहा है और भाजपा 5 किलो राशन देकर कहती है हमने बड़ा काम कर दिया। हिंदुस्तान में गरीबों की संख्या बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि जो नेता भाजपा के खिलाफ बोलता है उस पर ईडी, सीबीआई और पुलिस के माध्यम से डराया धमकाया जाता है। भाजपा सरकार ने एक फर्जी केस में जिसकी इंक्वारी डेढ़ हजार अफसर कर रहे हैं और 1000 से ज्यादा जगह पर रेड कर चुके हैं।

लेकिन इस केस में आज तक 25 पैसे भी बरामद नहीं हुए। उस फर्जी केस में आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने जनता के हित में कार्य किए हैं।

भाजपा चाहती है कि इंडिया गठबंधन टूट जाए। उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से खेलो इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया की बात करने वाली भाजपा हर जगह से इंडिया नाम के हटाने पर लगी है। लेकिन जीतेगा तो इंडिया ही।

उन्होंने कहा कि आज तक जीतने भी चुनाव हुए उसमें भाजपा के 30-35% से ज्यादा वोट कभी नहीं आए। लेकिन विपक्ष बिखरा हुआ होता था इसलिए भाजपा जीत जाती थी।  इससे भाजपा में हड़प्पा पहुंच गया और चारों तरफ संदेश भेजने वालों कि हम आपके सभी मंत्रियों को बाहर कर देंगे इस गठबंधन को तोड़ दो।

लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं तुम्हारी गीदड़ भभकियों से नहीं डरता। इंडिया गठबंधन में था हूं और रहूंगा। जब ये इंडिया गठबंधन नहीं तोड़ पाए तो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। आज अरविंद केजरीवाल बिना झुके, बिना डरे जेल से सरकार चला रहे हैं। यह हाई कोर्ट गई की कोई आदमी जेल से सरकार कैसे चल सकता है लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी अर्जी को निरस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *