May 14, 2024

बजट बोरिंग होता है, पर इसके मोमेंट्स अब तो सोशल पर भी ट्रेंड करने लग जाते हैं। बुधवार सुबह जब हमारी वित्त मंत्री बजट के लिए मंत्रालय पहुंचींं, तो वे लाल रंग के टैब के साथ संबलपुरी सिल्क की लाल साड़ी में नजर आईं।

उनकी इस साड़ी की भी चर्चा हो रही। इसे टेम्पल साड़ी भी कहा जाता है। ये रंग जीत का सिंबल है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि ऐसी कहानियां अभी बनने लगी हैं। पहले भी होती थीं। मसलन, इंदिरा का सिगरेट टैक्स बेइंतहा बढ़ाने से पहले सदन को सॉरी बोलना।

मनमोहन सिंह जैसी कठोर शख्सियत का शेर-ओ-शायरी पर उतर आना। और निर्मला का बजट पढ़ते-पढ़ते बीमार हो जाना।

1947 से अब तक संसद ने 73 आम बजट और 14 अंतरिम बजट देखा है। इंदिरा के बाद निर्मला दूसरी महिला हैं जिनके जिम्मे वित्त मंत्रालय है और वो चार साल से देश का बजट बना रही हैं।

2020 में 2 घंटे 41 मिनट तक बोलकर उन्होंने सबसे लंबी बजट स्पीच का रिकॉर्ड बनाया था। बीमार भी तभी पड़ी थीं। तो आज ऐसे ही कुछ बजट मोमेंट्स और दो कहानियां.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *