April 24, 2024

करनाल की पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम साबित हुई है। भ्रष्टाचार के मामले पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं। तमाम विभागों में नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। इस सरकार के शासन में पर्ची और खर्ची दोनों चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अवैध नियुक्तियां करने का मामला सामने आया है। इस पर हाईकोर्ट ने एक लाख रुपए जुर्माना लगाया है। सुमिता सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के खाऊंगा न खाने दूंगा के दावे फेल हो गए हैं।

मोदी-मनोहर सरकारें भ्रष्टाचार के दम पर ही चल रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इतिहास रच गई है। अब कांग्रेस की ओर से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस की बैठक हुई। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस सबको जोडऩे में विश्वास रखती है।

नफरत फैलाने का काम भाजपा कर रही है। अब वो समय दूर नहीं है जब भाजपा सत्ता से बेदखल होगी और लोग कांग्रेस के हाथ का साथ देते हुए कांग्रेस को देश और प्रदेश में सत्ता सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *