May 17, 2024
हरियाणा सरकार में शिक्षा वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए वह कृत संकल्प है। हथिनी कुंड बैराज  के पास पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अनेक गतिविधियों को चलाया जा रहा है। नए बन रहे पार्क का अधिकांश सिविल कार्य पूरा कर लिया गया है व मनोरंजन पार्क में सौंदर्यीकरण करने के लिए अब जड़ी बूटियों व अन्य आकर्षक पौधों व घास को लगाया जाएगा। यहाँ पर बच्चों के लिए भी कई प्रकार के मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए और भी बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है जिससे यहां आने वाले देश व विदेशी पर्यटकों को मनोरंजन के कई बेहतरीन साधन उपलब्ध होंगे।
उन्होने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 6 जनवरी दिन शुक्रवार को इसका वर्चुअल ऑनलाइन उद्घाटन करके इस को जनता को समर्पित करेंगें। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि उनका पूरा ध्यान इस क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने में है, पर्यटन के लिए जरूरी वातावरण यहाँ पहले से ही उपलब्ध है। हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में प्राकृतिक का अपना अलग ही नेचर है यहां पर जो प्रकृति का नेचर है वैसी परिस्थितियां पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करेंगी। यहां पर यमुना नदी के आस पास के क्षेत्र में बहुत से विदेशी पक्षी भी आकर यमुना में अठखेलियां व प्रवास करते हैं। जल्दी ही यहां पर पर्यटन को लेकर और भी कई गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।
उन्होने कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में जल्दी और भी कई बड़े प्रोजेक्टों का घोषणा की जाएगी इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग साथ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *