May 18, 2024

दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र के कंझावला में सामने आई डरावनी घटना से हर कोई हैरान है। 12 किमी तक कार से घिसटती 20 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कार से शव को घसीटने से शरीर के कई हिस्से अलग अलग हो गए थे।

शव में खून भी नहीं बचा था। हड्डियां लगभग चकनाचूर हो गईं थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। कार के नीचे युवती फंसी हुई है, जिसकी मौत हो गई। शव 12 किमी तक घसीटा गया है।

यह पढ़कर ही रूह कांप जाए। आरोपियों ने कार को चार किमी हिस्से में कई बार घुमाया था, कार की स्पीड भी काफी धीमी थी। शव कई टुकड़ों में बंट गया था। युवती के दोनों हाथ-पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से कटकर अलग हो गए।

छाती और अन्य अंगों के चिथड़े उड़ गए। शरीर कंकाल जैसा तब्दील हो गया। मृतका की मां ने बताया कि बेटी सर्दी में बहुत सारे कपड़े पहनकर निकली थी, लेकिन तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *