May 8, 2024

चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर के पास बम मिला है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। यह क्षेत्र एक उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है, जिसमें पंजाब और हरियाणा सचिवालय और विधानसभा के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी आवास है।

संजीव कोहली, नोडल अधिकारी, डायसेटर मैनेजमेंट, चंडीगढ़ ने बताया कि पुलिस और बम निरोधक दस्ते की मदद से बम को सुरक्षित कर लिया गया है। इलाके की घेराबंदी की जा रही है। आगे की जांच चल रही है।

चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित राजिंदरा पार्क आम के बाग में सोमवार दोपहर जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। यह VVIP इलाका है। जहां नजदीक में ही पंजाब के CM भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का सरकारी आवास है।

यही नहीं, इसकी कुछ दूरी पर हेलीपेड है, जहां CM भगवंत मान का हेलिकॉप्टर उतरता है। बम की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम बम और डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची।

बम को चारों तरफ से कवर करने के बाद आर्मी बुलाई गई है। आर्मी की टीम इसे कल डिफ्यूज करेगी। वहीं पंजाब और हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर भी बम बरामदगी वाली जगह पर पहुंच गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *