May 8, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के कुशल मार्गदर्शन एवम सही दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने के लिए तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान 08 दिसम्बर 2022 को थाना अम्बाला शहर क्षेत्र कोर्ट कम्पलैक्स अम्बाला शहर से पुलिस ने निरीक्षक राम कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी रिन्कू निवासी गाँव बहबलपुर जिला पंचकुला को 95 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया।

08 दिसम्बर 2022 को थाना अम्बाला शहर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र कोर्ट कम्पलैक्स अम्बाला शहर के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 95 नशीली गोलियाँ बरामद हुई। आरोपी की पहचान रिन्कू निवासी गाँव बहबलपुर जिला पंचकुला के रुप में हुई, जिसे उपरोक्त नशाली गोलियों सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *