May 14, 2024

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज अंबाला के बलाना गांव में पहुंचे। जहां दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी नेता निर्मल सिंह के नजदीकी एंव किसान नेता हैप्पी अंटाल सहित कई पार्टियों से आए लोगों को जन नायक जनता पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष दलबीर सिंह पुनिया की अध्यक्षता में जजपा कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत आया आया CM आया के नारों से किया। दुष्यंत चौटाला ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा जजपा सदस्यता अभियान चला रही है और बड़ी संख्या में लोग विभिन्न पार्टियों से आ भी रहे हैं। कोविड व किसान आंदोलन के दौरान भ्रम फैलाया गया था वो भ्रम दूर हो रहा है लगातार दूसरी पार्टियों से लोग आ रहे हैं।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल इनसो इस बार 5 अगस्त को हरियाणा की बजाए राजस्थान के जयपुर में स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा राजस्थान चौधरी देवी लाल जी व जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला की कर्म भूमि रही है। वहां हरियाणा व राजस्थान दोनों जगहों के लोग आएंगे। संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने छात्र चुनाव को हरी झंडी दी है इनसो वहां चुनाव लड़ेगी।

वहीं मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इस पर सरकार की क्या कुछ तैयारी है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए इस पर जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कई महत्वपूर्ण बिल,विभागों की रिपोर्ट सदन में लाएंगे विपक्ष सवाल उठाए पहले भी जवाब दिया था अब भी मजबूती से जवाब देंगे।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जसविंदर धनौरा, हरबंस ककड़माजरा,पालाराम धनाना,महिला जिला अध्यक्ष सरबजीत कौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमारी जंडली, कृष्णा सोढ़ी, बलकार कंगवाल हल्का अध्यक्ष पंचायती राज परकोष्ट, परमजीत भडी हल्का अध्यक्ष किसान सैल, नवीन हरी, लक्की जलबेड़ा, कमल रावल, टोनी रोलो, आकाश घुम्बर, मोहित बधोली, कमल राठी,प्रताप चोडमस्तपुर ,हैप्पी अंटाल,संजू चहल,जतिन्द्र अंटाल,विक्रम जीत सिंह,लाली चहल, युवराज अंटाल,अतिंद्र अंटाल,प्रीत अंटाल,हरप्रीत चहल,संदीप चहल, दीपू बलाना,अमन चहल,विश्वजीत चहल,सिप चहल, मनदीप चहल,जतिंद चहल, जसबीर सिंह,लाभ सिंह,गुरविंदर चहल,संदीप अंटाल,रविन्द्र मछोंडा, जसवंत सिंह मोहड़ी,फौजी नडियाली, पलवीर पाला, सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *