May 5, 2024
वित विभाग के द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को ग्रेड पे मैं मिले लाभ बारे पत्र जारी किया गया था इसके विरोध में प्रदेश के एन एच एम कर्मचारियों ने 3 दिन सिविल सर्जन कार्यालयो पर प्रदर्शन किया। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज जी ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा और शीर्ष नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधित्व मंडल को सचिवालय चंडीगढ़ मे वार्ता हेतु बुलाया। प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने अध्यक्षता की।
 उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री पवन कुमार जी ने कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री जी को बोला वित्त विभाग के द्वारा जो नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को एकमुश्त वेतन देने की प्रक्रिया की शुरुआत की है जोकि सरासर कर्मचारी विरोधी पॉलिसी है। स्वास्थ्य मंत्री जी के द्वारा कर्मचारियों के पक्ष मे कहा इस विषय को में प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखुंगा।
 मैंने वार्ता के लिए समय मांगा है आपको मिलने वाला बजट फाइनेंस से अप्रूव करवा कर ही आपके ग्रेड पे का लाभ दिया गया था आपकी वकालत मैं करूंगा आप निश्चिंत रहें और अपना आंदोलन जनहित के मध्य नजर वापस ले। जल्द ही मुख्यमंत्री जी से वार्ता करूंगा स्वास्थ्य स्वास्थ्य मंत्री जी से हुई वार्ता स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहे और कर्मचारी हितों को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा तीन दिवसीय हड़ताल के उपरांत आगे बढ़ने वाली हड़ताल को स्वास्थ्य मंत्री जी के अगले निर्णय आने तक स्थगित करने का फैसला किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री जी ने कैबिनेट में पास नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को सातवां वेतन देने की घोषणा कै 6 महीने बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों के हाथ खाली है
मंत्री जी ने कहा इस विषय मे भी मुख्यमंत्री महोदय से बात करूंगा संघ के पदाधिकारियों ने कहा माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी की कार्यशैली पर हमें पूरा विश्वास है संघ ने कहा कर्मचारी विरोधी फैसले को अधिकारी नही त्यागते है तो मजबूरन संघ को कर्मचारियों के हितो और लंबित मांगों के लिए कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *