May 1, 2024

पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार जुआरियों/सट्टा खेलने वालों के खिलाफ जुआ अधिनियम 1967 के अन्र्तगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत देर रात्रि सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक विरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पड़ाव क्षेत्र लाल कुर्ती अम्बाला छावनी से एक बन्द कमरे में ताश के पत्तों से जुआ खेेलने व छापेमारी के दौरान पुलिस से हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के मामले में  10 आरोपियों आशिष निवासी नजदीक अहाता सुगन चन्द अम्बाला छावनी, अजय निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी अम्बाला छावनी, विपिन निवासी ग्वाल मण्डी तोपखाना बाजार अम्बाला छावनी, मांगा राम निवासी गावँ सफीदपुर थाना सढौरा यमुनानगर, मुकेश निवासी सालीमार बाग महेशनगर, सचिन निवासी नजदीक पुलिया जगााधरी गेट अम्बाला शहर, सोनू निवासी धूलकोट थाना बलदेवनगर, सागर निवासी इन्दरपुरी कालोनी अम्बाला शहर, गौरव निवासी लालकुर्ती बाजार अम्बाला छावनी व मिलन निवासी बन्धुनगर शास्त्री कालोनी अम्बाला छावनी को गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *