October 29, 2026
29 oct 5
  • एरियर भी मिलेगा, HKRN के 1.15 लाख कर्मियों को फायदा

 

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों के वेतन में 5% की बढ़ोतरी की गई है। 28 अक्टूबर को एक लेटर जारी कर वेतन बढ़ोतरी के आदेश दिए हैं। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी।

सरकार ने विभिन्न लेवल के अनुसार वेतन दरों में संशोधन को मंजूरी दी है। नई दरें कर्मचारियों के एक्सपीरियंस और जिले की कैटेगरी के आधार पर तय की गई हैं। इसके तहत कर्मचारियों का एक्सपीरियंस 2 कैटेगरी में बांटा गया है। उनके बेसिक रेट में 10% और 20% अधिक वेतन मिलेगा।

HKRNL ने यह आदेश प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों को भेजा है।

1.15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत करीब 1.15 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। इससे कर्मचारियों के वेतन में करीब 800 रुपए से 1,500 रुपए तक की वृद्धि होगी। नया वेतनमान कर्मचारियों के अनुभव और जिले की श्रेणी के आधार पर तय किया जाएगा।

लेवल और जिले के हिसाब से वेतन

HKRNL ने 3 लेवल में कर्मचारियों के लिए वेतन दरें तय की हैं। इसमें कैटेगरी-I के जिलों में वेतन 21,950 से 31,890 रुपए, कैटेगरी-II में 19,380 से 28,730 रुपए और कैटेगरी-III में 17,910 से 27,040 रुपए प्रति माह तक रहेगा।

एक्सपीरियंस के आधार पर 20% तक अतिरिक्त वेतन

5 साल तक के एक्सपीरियंस वाले कर्मचारियों को निर्धारित बेस रेट मिलेगा। 5 से 10 साल का अनुभव होने पर बेस रेट से 10% और 10 साल से अधिक अनुभव होने पर कर्मचारियों को 20% अधिक वेतन मिलेगा।

पक्का करने की मांग पर कर चुके प्रदर्शन

प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर HKRN कर्मी पक्का करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। करनाल में करीब 2 महीने पहले जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर करनाल में 600 से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे।

भिवानी के नागरिक अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों ने भी पक्का करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। तब HKRN कर्मचारी संघ स्वास्थ्य विभाग के प्रधान दीपक तंवर ने कहा था कि कर्मचारियों को पिछले 4 माह से सैलरी नहीं मिली है।