October 29, 2026
29 oct 6
  • भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर नजर

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) के नए चेयरमैन नियुक्ति किए गए सतीश सैनी का शपथ ग्रहण समारोह आज 11 बजे चंडीगढ़ स्थित लोक भवन में आयोजित किया। नए एचपीएससी चेयरमैन को राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने शपथ दिलवाई। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। इस दौरान नए चेयरमैन का पूरा परिवार और अन्य करीबी भी मौजूद रहे।

हरियाणा-पंजाब के विधानसभा स्पीकर रहे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी और होम सेक्रेटरी सुधीर राजपाल मौजूद रहे। इनके अलावा पंजाब विधानसभा स्पीकर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उपरोक्त के अलावा कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

मधुमक्खियां छिड़ी, कई लोगों को काटा

लोक भवन में अंदर जब शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, इस दौरान बाहर मधुमक्खियां छिड़ी हुई थी और आने जाने वाले कई लोगों को मधुमक्खियों ने काटा। हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मी और अन्य स्टाफ लोगों इस दौरान ऐहतियात बरतने की सलाह देते दिखे। कार्यक्रम के दौरान काफी देर तक हरियाणा लोक भवन के बाहर एक तरफ से रास्ता ब्लॉक किया गया।

नए चेयरमैन के सामने कई चुनौतियां

नए चेयरमैन सतीश सैनी के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं जिनसे उनको पार पाना होगा। सबसे अहम चुनौती है कि किस तरह से बिना किसी विवाद और बिना किसी भी तरफ झुके (खासकर सरकार) संबंधित पदों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करवाया जाए।

पिछली कुछ भर्तियों में कथित गड़बड़ी को लेकर विपक्षी राजनैतिक पार्टियां और कैंडिडेंटस ने व्यापक पैमाने पर धरने प्रदर्शन किए हैं और मामले की गूंज राष्ट्रीय स्तर तक सुनाई दी। बेशक सरकार तमाम आरोपों को नकारती रही लेकिन एचपीएससी की कार्यशैली को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर निरंतर सवाल उठे हैं।

एचपीएससी चेयरमैन का पद क्यों अहम

एचपीएससी की राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों के लिए क्लास I और क्लास II अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में एचपीएससी की भूमिका रहती है। कमीशन के पास परीक्षा कंडक्ट करना, साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी रहती है।