September 22, 2026
22 sep 6
  • परिजन बोले- 14 साल की मेहनत लाई रंग

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : एशियन गेम्स 2026 में भिवानी के गांव धनाना निवासी बॉक्सर साक्षी चौधरी ने मंगलवार को जापान में पहला मुकाबला खेला। पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलिंपिक की ब्रांज मेडलिस्ट बॉक्सर को 5-0 से हराया है। वहीं इस मुकाबले को परिवार ने घर पर बैठकर टीवी पर देखा। साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स के महिला 51 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आइरा विलिगास को 5-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

अगला मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा

बॉक्सर साक्षी चौधरी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि साक्षी ने काफी अच्छा मुकाबला देखा। शुरूआत से ही पूरे जोश में दिखी। वहीं ओलिंपिक 2024 की ब्रांज मेडलिस्ट को पहले ही मुकाबले में हरा दिया। अब साक्षी चौधरी का अगला मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। उम्मीद है कि उस मुकाबले में भी जीत के लिए साक्षी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा था कि अब वे एशियन गेम्स पर फोकस करेंगी। वहीं एशियन गेम्स के लिए पसीना बहा रही थी।

बॉक्सर साक्षी के पिता किसान, मां गृहणी

भिवानी के गांव धनाना की बेटी साक्षी 51 किलोग्राम भारवर्ग में बॉक्सिंग करती है। साक्षी के पिता मनोज कुमार खेतीबाड़ी करते हैं और साक्षी की मां शीला देवी गृहणी है। मनोज कुमार को 2 बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं। उनका लड़का आर्मी में लगे हुए हैं। साक्षी ने 2012 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था।

वहीं साक्षी एमए की पढ़ाई पूरी करके एमबीए की पढ़ाई कर रही है। साक्षी चौधरी को 14 साल बॉक्सिंग खेलते हुए हो गए।