May 5, 2024

मलाई में बच्चों के झगड़े के बाद एक व्यक्ति की हत्या वहीं जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि बीती रात्रि को उन्हें सूचना मिली कि गांव मलाई में बच्चों के झगड़े के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर पुलिस दल गांव में पहुंचा और लाश को कब्जे में लेकर  उसको पोस्टमार्टम के लिए होस्पिटल में भिजवाया।  रात भर लाश मोरचरी में रही। सोमवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया गया।  इस मामले में  मृतक अब्दुल हई के पुत्र हफीज ने मामला दर्ज कराया है।

वहीं मृतक के भाई अबरनान ने बताया कि रविवार को सांयकाल छह बजे के लगभग 15 लोगों ने जिनमें एक ही कुटुंब की महिलाएं एवँ पुरुष थे। उनके घर एलान  करके चढ़ाई कर दी।झगड़े में उसके पिता अब्दुल हई को कई लोगों ने मिलकर पकड़ लिया। एक महिला ने उसकी दाढ़ी पकड़ ली। एक आरोपी ने उसके अंडकोष दबा दिए।  इस झगड़े में अब्दुल हई को चोटें लगीं और उसकी मौत हो गई।आरोपियों ने हफीज,रफीक,बारी एवँ  कसीरा को भी मारा पीटा। कुछ लोगों ने  उनको बचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में फारूक, शकूर, आमीन  तीनों सगे भाई, अमीन के पुत्र हसीन एवँ राशिद, फारूक के पुत्र आसिफ,मुन्फेद एवँ वाजिद, अनिशा,  फारुख की पत्नी अख्तरी,शकूर का पुत्र रहीस एवँ शकूर की पत्नी  रशिदन, साहब खान, दिलफय्याज,  मोसरून के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित हफीज ने बताया कि आरोपियों के लाठी, बल्लम थे। अवैध हथियार भी लेकर आए। जांच अधिकारी ने बताया कि  मृतक अब्दुल हई  की लाश का पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। जिन लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया है  उनके सब परिवार के लोग रात्रि में ही मलाई  गांव से चले गए हैं। आरोपियों के घरों पर कोई नही है। जांच अधिकारी  सुभाष ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों  का कहना है कि बीती सांयकाल  पारस्परिक  घरों की आपस में मिली छतों पर  बच्चे खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चों में झगड़ा हो गया। इसी झगड़े ने बड़ा रूप धारण  कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *