- महापंचायत कर लेंगे फैसला
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धान (जीरी) खरीद शुरू करने को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह समेत अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की
उन्होंने 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की मांग रखी। किसानों ने सरकार को साफ चेतावनी दी कि अगर 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान अपनी धान GT रोड पर गिराना शुरू कर देंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर में DC कार्यालयों के बाहर भी धान गिराकर विरोध जताया जाएगा।
10 सितंबर को पिहोवा में महापंचायत
यूनियन के प्रधान संजू नंबरदार ने कहा कि किसान संगठनों ने 10 सितंबर को पिहोवा अनाज मंडी में किसान महापंचायत करने का ऐलान किया है। सरकार ने तब तक उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया तो महापंचायत में आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
धान में 17 से 20% नमी की मांग
संजू ने कहा कि भी सरकार 17 प्रतिशत नमी वाली धान की खरीद करती है। इसे 17 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाना चाहिए। मौसम और फसल की स्थिति को देखते हुए नमी की सीमा बढ़ाना जरूरी है, ताकि किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो।
चीनी के रेट बढ़े तो गन्ने का भाव भी बढ़े
हरियाणा में गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग भी उठाई गई। कहा कि जब चीनी के दाम बढ़ चुके हैं तो गन्ना उत्पादक किसानों को भी उसका फायदा मिलना चाहिए। गन्ने का उचित भाव तय किया जाए, ताकि बढ़ती लागत के बीच किसानों को राहत मिल सके। साथ ही फसलों के MSP की कानूनी गारंटी देने की मांग भी दोहराई।