- देशभर से प्रधान और उनकी टीमें होंगी शामिल, करनाल टीम का किया जाएगा नवीनीकरण
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : अखिल भारतीय पंजाबी खत्री स्वयं सेवक संघ की कार्यकारिणी बैठक रविवार को करनाल में आयोजित की जाएगी। बैठक में देशभर से संघ के विभिन्न पदाधिकारी, प्रधान और उनकी टीमें शामिल होंगी। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
करनाल टीम का होगा नवीनीकरण
बैठक के दौरान अखिल भारतीय पंजाबी खत्री स्वयं सेवक संघ की करनाल टीम का भी नवीनीकरण किया जाएगा। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में नई टीम को लेकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
32 सेक्टर स्थित विविड मेमोरीज में होगी बैठक
संघ की यह महत्वपूर्ण बैठक 32 सेक्टर, नूर महल रोड स्थित विविड मेमोरीज में आयोजित होगी। कार्यक्रम का समय रविवार दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है।
आयोजकों ने संघ से जुड़े सभी सदस्यों और समाज के लोगों से बैठक में समय पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति बैठक की शोभा बढ़ाएगी और संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।