October 17, 2026
17 oct 1
  •  रेवाड़ी-जींद से गुरजने वाली ट्रेनों के फेरे रद्द

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में लगातार 3 दिन हुई बारिश के बाद सीजन का पहला कोहरा पड़ा है। शनिवार सुबह हिसार, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम में कोहरा छाया रहा। दिल्ली चंडीगढ़-बेल्ट के सोनीपत और पानीपत में भी हल्की धुंध दिखाई दी।

शुक्रवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दादरी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में बूंदाबांदी हुई। इससे सुबह-शाम के तापमान में गिरावट हुई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया।

इधर, रेलवे ने कोहरे को देखते हुए दिसंबर से फरवरी तक ट्रेनों के फेरे भी घटा दिए हैं। रेवाड़ी से हफ्ते में 2 बार गुजरने वाली अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस के 26 फेरे रद्द किए गए हैं। वहीं जींद से हर मंगलवार को गुजरने वाली लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 13 फेरे रद्द किए गए हैं।

आज से मौसम शुष्क रहेगा, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर के लिए हरियाणा में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी और आसमान साफ रहने की संभावना है।

इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। 24 अक्टूबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हल्के बदलाव की संभावना है।

हिसार का बालसमंद सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार, हिसार के बालसमंद में प्रदेश का सबसे अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चरखी दादरी और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री, जबकि हिसार में 30.7 डिग्री और अंबाला में 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

24 अक्टूबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

24 अक्टूबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में सीमित रहने के आसार हैं। इस दौरान उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है। वहीं, 17 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश या आंधी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।