August 12, 2026
12 aug 12
  • यमुनानगर में राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा,  कांग्रेस के बागी MLA को भी मौका

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में 15 अगस्त को जिला स्तर पर ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी में, जबकि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी ध्वजारोहण करेंगे।

जारी हुई लिस्ट के अनुसार कांग्रेस के बागी MLA को भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में उपमंडल स्तर के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बनाया गया है। जरनैल सिंह रतिया, हथीन में मोहम्मद इसराइल व पुन्हाना में मोहम्मद इलियास, शैली चौधरी नारायणगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे।

उपमंडल स्तर पर भी जिम्मेदारियां तय

स्वतंत्रता दिवस समारोह केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार ने उपमंडल स्तर पर भी ध्वजारोहण के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा, पानीपत के इसराना में विधायक प्रमोद कुमार विज, समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना और गोहाना में विधायक देवेंद्र कादियान ध्वजारोहण करेंगे।

कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा

पंचकूला के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। वहीं कालका उपमंडल में विधायक शक्ति रानी शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।