August 11, 2026
11 aug 2
  • जलाभिषेक के लिए सीएम आवास पहुंचे फैन

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा में सावन की शिवरात्रि पर तड़के से ही जलाभिषेक करने वालों की लाइनें लगी हैं। इस दौरान कई अनूठी कांवड़ भी पहुंच रही हैं।

जींद के हाड़वा गांव की ड्राइवर छोरी निशु देशवाल हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंची और अपने माता-पिता को स्ननान कराया। पिता की बीमारी की वजह से निशु को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस लेना पड़ा और गाड़ी और पिकअप चलाना शुरू किया। 90 लड़कों की ट्रेनिंग में अकेली लड़की थी।

हिसार के आदमपुर स्थिल ऐतिहासिक सीसवाल धाम में अनोखा नजारा दिखा। यहां जलाभिषेक के बाद कांवड़िये विशाल शिवलिंग से लिपट गए। लोगों की मान्यता है कि यह 5000 हजार साल पुराना मंदिर हैं। हालांकि, प्राचीनता का कोई इतिहासिक प्रलेख नहीं है।

वहीं, सीएम नायब सैनी के कई फैन तो कांवड़ लेकर चंडीगढ़ में CM हाउस पहुंच गए। इनमें नूंह के तावड़ू से ब्लॉक समिति सदस्य हरपाल, बहादुरगढ़ के पार्षद जसबीर सैनी और कैथल से एक टीचर शामिल हैं। हालांकि, सीएम हाउस में एंट्री नहीं मिली। ये लोग कह रहे हैं कि हरिद्वार से सीएम के लिए गंगाजल लाए हैं।

मंदिरों में विशेष सजावट, सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन शिवरात्रि के चलते मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। कई मंदिरों में भगवान शिव का विशेष शृंगार किया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालु कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद व बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।