September 23, 2026
8 aug 5
  • रोहतक में लोकहित संस्था अध्यक्ष बोले- डीसी से राष्ट्रपति तक देंगे ज्ञापन

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  रोहतक की लोकहित संस्था ने कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए 2030 में गुजरात में होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों का कुछ हिस्सा हरियाणा में करवाने की मांग उठाई। साथ ही मामले में खाप पंचायत, सामाजिक संगठनों से भी सहयोग मांगते हुए डीसी से लेकर राष्ट्रपति तक ज्ञापन देने का निर्णय लिया।

लोकहित संस्था के अध्यक्ष चंचल नांदल ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा का प्रदर्शन अच्छा रहा। अगला कॉमनवेल्थ गुजरात में होना है। खेल पूरे देश में कहीं भी हो, लेकिन हरियाणा में भी होने चाहिए। हरियाणा में भी खेलों का कुछ हिस्सा करवाना चाहिए जैसे कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी। इस मामले में खाप पंचायतों को भी आवाज उठानी चाहिए।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना लक्ष्य