August 6, 2026
6 aug 2
  • BSEH की योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों की सूची जारी, 10-12 अगस्त तक होगी बायोमैट्रिक

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रपा परीक्षा (HTET) के अयोग्य व योग्य अभ्यार्थियों की लिस्ट जारी की है। जिन अभ्यार्थियों ने 20 से ज्यादा प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए थे, उन अभ्यार्थियों को डिसक्वालीफाई किया गया है। वहीं अन्य अभ्यार्थियों को अब बॉयोमैट्रिक के लिए बुलाया गया है। क्वालीफाई अभ्यार्थियों को 10 से 12 अगस्त तक अपनी बायोमैट्रिक करनी होगी।

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धुपड़ ने कहा कि इसलिए अयोग्य घोषित किया गया है क्योंकि उन्होंने OMR उत्तर-पुस्तिका में 20 से अधिक प्रश्नों के लिए चार में से किसी भी गोले को काला नहीं किया था, जैसा कि परीक्षा शहर की सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र (बिंदु संख्या 6) में दिए गए निर्देशों में बताया गया था। इसलिए, ऐसे उम्मीदवारों की OMR उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया गया है और उनकी उम्मीदवारी अयोग्य मानी जाएगी।

1973 अभ्यार्थी डिसक्वालीफाई

शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी अयोग्य उम्मीदवारों की लिस्ट में कुल 1973 अभ्यार्थियों का नाम है। जिनमें लेवल-1 के 450 अभ्यार्थी, लेवल-2 के 828 अभ्यार्थी व लेवल-3 के 695 अभ्यार्थी शामिल है। जिन्होंने 20 से ज्यादा प्रश्न पत्रों के उत्तर नहीं दिए। इसलिए इन्हें डिसक्वालीफाई किया गया है।

10 से 12 अगस्त तक होगा बायोमैट्रिक

जो अभ्यार्थी एचटेट परीक्षा में क्वालीफाई हुए हैं, उनकी बायोमैट्रिक करवाई जाएगी। बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन के लिए 10 से 12 अगस्त तक का समय दिया गया है। बायोमैट्रिक के लिए प्रदेश के 22 जिलों में जिला वाइज बायोमैट्रिक सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर अभ्यार्थी जाकर अपनी बायोमैट्रिक करवा सकता है। इस अवधि के दौरान अभ्यार्थियों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही संबंधित केंद्र पर जाकर अपनी बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन करवाना होगा।

2.33 हजार अभ्यार्थी

एचटेट के लिए प्रदेश भर में 383 सेंटर बनाए गए थे। इनमें 2 लाख 33 हजार 894 परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में एक लाख 66 हजार 137 महिला परीक्षार्थी, 67 हजार 157 पुरूष परीक्षार्थी थे। इसमें से लेवल-3 (पीजीटी) में 73 हजार 91 अभ्यार्थी, लेवल-2 (टीजीटी) में 1 लाख 19 हजार 141 अभ्यार्थी व लेवल-1 (पीआरटी) में 41 हजार 62 अभ्यार्थी शामिल हुए।