July 6, 2026
6 july 17
  • 9 से 11 जुलाई तक खुलेगा करेक्शन पोर्टल

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी के ऑनलाइन आवेदनों में करेक्शन (सुधार) का मौका दिया जाएगा। जिसके लिए करेक्शन पोर्टल दोबारा से खोला जाएगा। इस दौरान 2 दिन की अवधि में अभ्यार्थी अपने आवेदनों की जांच करके सुधार कर सकता हैं। इससे पहले अभ्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

इच्छुक अभ्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 5 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक का समय दिया गया।

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि CET ग्रुप-D के अभ्यर्थियों के लिए 9 जुलाई से 11 जुलाई (रात्रि 11:59 बजे तक) करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की पुनः सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की गलती हो, तो उसे समय रहते सुधार लें। उन्होंने कहा कि यदि करेक्शन पोर्टल से संबंधित कोई सुझाव हो, तो गूगल फार्म के माध्यम से भेज सकते हैं।

फॉर्म की जांच कर फाइनल सबमिट करें

हालांकि आयोग द्वारा पहले ही अभ्यार्थियों से कहा गया था कि वे अपने फार्म को स्वयं भरें, फॉर्म भरने के बाद अच्छे से जांच करके ही फाइनल सबमिट करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटी ना रहे। लेकिन जिन अभ्यार्थियों से किसी कारण से फार्म में गलती हो गई है, उनके लिए करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा।

19 जून से शुरू हुए थे आवेदन

सीईटी ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी। जिसमें अभ्यार्थियों को पहले 3 जुलाई तक आवेदन करने का समय दिया और बाद में 2 दिन अतिरिक्त मौका देते हुए 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प दिया गया।