- 4.45 लाख उम्मीदवारों ने किया फाइनल सबमिट
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : HSSC CET ग्रुप-D को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने युवाओं को रिमाइंडर दिया है। आयोग ने कहा है कि फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है, अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं। जो भी पात्र अभ्यर्थी हैं वह 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें। आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही फॉर्म भरते समय सभी जानकारी और दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच करें, क्योंकि किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
HSSC की अभ्यर्थियों को सलाह
आवेदन फॉर्म पूरी सावधानी से भरें। सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। फॉर्म भरने के बाद जानकारी की दोबारा जांच करें। अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फाइनल सबमिट करें। आयोग ने कहा कि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतों की संभावना रहती है। ऐसे में देरी करने वाले अभ्यर्थियों का आवेदन छूट सकता है। इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करना ही बेहतर रहेगा।
6.60 रजिस्ट्रेशन हो चुके
आयोग की ओर से बताया गया कि संडे तक 6,60,645 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। अभ्यर्थी 3 जुलाई की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि कुल पंजीकरण कराने वालों में से 4,45,002 अभ्यर्थियों ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है। आवेदकों को 6 जुलाई तक शुल्क जमा कराने का मौका मिलेगा जबकि 7 से 9 जुलाई तक गलतियों को दूर करा सकेंगे।