May 20, 2026
kkr police

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से लाखों रुपयों से भरी एटीएम चोरी की वारदात को पंजाब के गिरोह ने अंजाम दिया था। आरोपितों ने पुलिस की पकड़ को चकमा देने के लिए चोरी की गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने 18 दिन में 18.41 लाख रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर से मुख्य आरोपित सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के दो साथी अभी फरार चल रहे हैं। एटीएम चोरी के अन्य मामलों के तार भी इन आरोपितों से जुड़े हो सकते हैं।

एसपी डा. अंशु सिंगला ने सोमवार को बताया कि शाहाबाद में नौ अप्रैल को लाडवा रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के 18.41 लाख रुपये से भरे एटीएम को चोरी कर ले गए थे। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-दो को इसकी जांच सौंपी गई थी। निरीक्षक प्रतीक कुमार के नेतृत्व में टीम ने पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव सोढेवाला के हाल किरायेदार फिरोजपुर तूड़ी बाजार अमित कालरा, गांव सोढेवाला निवासी लखविंद्र सिंह कोे 22 अप्रैल को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर बचित्तर सिंह को 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *