May 20, 2026
20 may 6
  • पत्नी प्रेग्नेंट, बाड़मेर में पोस्टिंग थी

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा के रेवाड़ी में सेना के जवान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सैन्य जवान की फिलहाल बाड़मेर में पोस्टिंग थी और 25 दिन पहले ही छुट्‌टी लेकर घर आए थे।

परिवार के अनुसार, जवान घर पर अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह जब काफी देर तक वो कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार ने कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही योगेश पंखें पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और कोसली सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नाहड़ चौकी पुलिस ने सूचना पाते ही शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि कई दिनों से जवान डिप्रेशन में था।

पत्नी प्रेग्नेंट, एक बेटा

सैन्य जवान की पहचान रेवाड़ी के गांव नेहरूगढ़ निवासी योगेश (28) के रूप में हुई है। वो साल 2022 में सेना में भर्ती हुए थे। उनका करीब एक साल का बेटा है और पत्नी प्रेग्नेंट है। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में पिता के अलावा दादा-दादी भी हैं। छोटा भाई भी शादीशुदा है और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।