May 17, 2024

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अम्बाला मण्डल, अम्बाला छावनी जाधव भा0पु0से0 के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के नेतृत्व में आज 26 अप्रैल 2022 को पुलिस ओडिटोरियम अम्बाला शहर में अम्बाला मण्डल के अधीन आने वाले अम्बाला, कुरूक्षेत्र व यमुनानगर के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने व उनके निवारण हेतू खुले दरबार का आयेाजन किया गया।

खुले दरबार में जाधव ने लगभग 60 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की परिवारिक, स्थानातरण से सम्बन्धित व पुलिस विभाग में पदोन्नत एवम चरित्र पंजीकरण से सम्बन्धित समस्याएँ सुनी। इस दौरान लगभग 21 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने एक जिला से दूसरे जिला में व एक रेंज से दूसरी रेंज में स्थानातरिंत होने बारे समस्याएँ सुनाई, 18 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने पदोन्नत, मैडल, अपील, वरिष्ठता इत्यादि से सम्बन्धित सुनाई।

लगभग 19 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने ए0सी0आर0 व प्रतिकूल टिप्पणियों से सम्बन्धित समस्याएँ सुनाई जिनके निवारण हेतू महोदय ने मौके पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अम्बाला मण्डल अम्बाला छावनी के कार्यालय के उपस्थित पुलिस अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतू निर्देश दिए।

जाधव भा0पु0से0 ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपना कार्य निडर होकर, मेहनत और ईमानदारी से करते हुए निष्पक्ष कार्यवाही करें। आपका व्यवहार, आपकी सर्तक्ता, आपकी कार्यशैली पुलिस की ईमेज को प्रभावित करती हैं। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को हमेशा अपनी वर्दी की शान को बनाए रखने के लिए अच्छी सेाच के साथ मेहनत व ईमानदारी से कार्य करना चाहिए, कोई भी ऐसा कार्य न करें जो हमारी वर्दी की शान के खिलाफ हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि आम नागरिकों की भावनाओं का आदर करें, क्योंकि जब आपके पास एक परेशान नागरिक आता है तो उसकी समस्या का समाधान करना हमारा सर्वप्रथम कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को कहा कि आप किसी भी समस्या के समाधान हेतू मेरे सम्मुख पेश हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *