May 4, 2026
4 may 2
  • 50 करोड़ के फर्जी लेनदेन, विज के पावर डिपार्टमेंट

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के बिजली क्षेत्र से जुड़े बहुचर्चित बैंक घोटाले में सीएम नायब सैनी के निर्देश पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अमित दीवान को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

 

सरकारी धन की हेराफेरी की गई है

ऑफिस ऑर्डर के अनुसार, यह कार्रवाई हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के खातों में कथित अनियमितताओं, फर्जी ट्रांजेक्शन और सरकारी धन की हेराफेरी के मामले में की गई है। इस पूरे प्रकरण की जांच पहले राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने की और अब इसे CBI को सौंपा जा चुका है।