September 21, 2026
11 march 6
  • सरकारी अस्पताल में आरती राव का दौरा; बोलीं- वाह मेरे आने पर सफाई शुरू

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव बुधवार को निरीक्षण के लिए पंचकूला के सरकारी अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने पीएमओ डॉक्टर चौहान को साथ लेकर अस्पताल का निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान में सबसे पहले इमरजेंसी और लेबर रूम एरिया की तरफ गई। लेबर रूम एरिया में उनके पहुंचने के बाद सफाई व्यवस्था शुरू होते देख भड़क गई।

लेबर रूम एरिया में बिना मास्क और शूज पर बिना कर डालें स्टाफ

मंत्री ने ताली बजाते हुए कहा, वाह मेरे आने के बाद सफाई शुरू हो रही है। वही मंत्री ने लेबर रूम एरिया में बिना मास्क और शूज पर बिना कर डालें स्टाफ और दूसरे लोगों को घूमते देखा, तो नाराजगी जाहिर की। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत सभी को मास्क और शूज पर कर डालने के निर्देश दिए।

दवा के लिए स्टाफ की लगाई डयूटी

मंत्री ने दवा की प्रॉब्लम की जांच के लिए अपने स्टाफ की ड्यूटी लगाई अपने स्टाफ के सदस्यों को अलग-अलग काउंटर पर जाकर दवा की स्थिति पता करने को कहा है।