October 31, 2026
17 jan 13
  • ट्रंप आसिम मुनीर के प्रशंसक

पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ हाल ही में दो हफ्ते की जॉइंट काउंटर-टेररिज्म एक्सरसाइज की है। ये एक्सरसाइज पाकितान के पंजाब में हुई। इस पर भारत में कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ये खुद के लिए विश्वगुरु की शेखी बघारने वाली कूटनीति को झटका है।

उन्होंने X पर किए पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की बार-बार प्रशंसा करते हैं। इसी के साथ वे बार बार पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध रोकने की बात कहते हैं।

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने शनिवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के एक बयान के हवाले से बताया कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच इस तरह के प्रशिक्षण अभ्यास दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को मजबूत करते हैं।