May 19, 2024

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा क्षेत्र के नीलोखेड़ी विधानसभा में जनसम्पर्क यात्रा के दौरान कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के सरकार में नौकरी पाने के लिए बेटा अपने बाप का किला और मां का जेवर बिकवा देता था।

भाजपा की सरकार बनी तो मैंने मुख्यमंत्री होने के नाते कांग्रेसी कल्चर ”पर्ची और खर्ची के बदले नौकरी” को खत्म किया। पने मुख्यमंत्री के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के एक लाख बीस हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी। कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने देश और हरियाणा प्रदेश की लुटिया डुबो दिया था।

मनोहर लाल ने कहा कि अब देश व प्रदेश में न तो कांग्रेस आने वाली है और न ही कांग्रेसी कल्चर की वापसी होगी। लोकसभा चुनाव के रण में कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है। इसलिए कांग्रेस बौखलाई हुई है। उसे पछतावा भी है। पछतावा इस बात का कि देश ने अनेकों मौके कांग्रेस को दिया मगर वह देश को नहीं संभाल सकी।
उसके काल में कश्मीर से लेकर नार्थ-ईस्ट तक में अलगाववाद हावी था। जम्मू-कश्मीर नामक राज्य देश पर भी भारी था। देश को कई खंड में खंडित होने का खतरा था। उन्होंने यह भी कहा सदार पटेल के बाद पीएम मोदी देश के मात्र नेता हैं जिन्होंने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। 2014 से 2024 के बीच के अपने कार्यकाल में मोदी ने देश से आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद तीनों को खत्म कर दिया।
जबकि कांग्रेस काल में जम्मू-कश्मीर में देश के पैसे पर आतंकवादी पाले जाते थे। भ्रष्टाचार का गढ़ था जम्मू-कश्मीर, क्योंकि वहां ऑडिट नहीं होता था। अनुच्छेद 370 खत्म हो गया और कश्मीर अन्य राज्यों की तरह भारत का अभिन्न अंग है।  कांग्रेस के काल में नार्थ-ईस्ट के आठ राज्य अलगावाद की भाषा बोल रहे थे। ये राज्य भारत से अगल होने को अड़े हुए थे। मोदी ने राज्यों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया है।
ये राज्य अब अलगावाद की भाषा को छोड़ कर राष्ट्रवाद की मुख्य धारा में जुड़ गए हैं। नार्थ-ईस्ट के आधे से अधिक राज्यों में भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार है। अपने सम्बोधन के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक ने हरियाणा में पिछले दस वर्षों में  केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली  सरकार के विकास को समाज भूले नहीं भुलायेगा।
भाजपा की सराकर न्याय प्रिय, परोपकारी और पारदर्शी रही है। उन्होंने कहा कि इन्ही वजहों कांग्रेस में बौखलाहट है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा भाजपा के चार सौ पार के नारे पर सवाल खड़ा करने पर जबाब देते हुए कहा कि, कांग्रेस कहती है कि सरकार तो 272 सीटों  से ही बन जायेगी लेकिन 400  सीटों से भाजपा संविधान खत्म कर देगी। मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा को 400 सीटें भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने के लिए चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *