May 20, 2024

लोकसभा चुनाव के रण में घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के सारथी बने हुए हैं और उनके साथ कदम ताल मिलाकर चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के करनाल लोकसभा क्षेत्र में मनोहर लाल का चुनाव प्रचार इन दिनों तेजी के साथ चल रहा है।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने संजय भाटिया को देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत मिली थी। अब करनाल लोकसभा से स्वयं मनोहर लाल रण में उतरे हैं और अब दावा किया जा रहा है कि मनोहर लाल की इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत होगी।

मनोहर को प्रचंड जीत दिलवाने के लिए घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण दिन-रात मनोहर के साथ चुनावी रण में उतरे हुए हैं। मनोहर लाल की बड़ी जीत के लिए हरविंद्र कल्याण भी अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे।

घरौंडा से लगातार दो बार विधायक बने हरविंद्र कल्याण घरौंडा हल्के के साथ साथ आस-पास के क्षेत्रों में भी अच्छी पकड़ रखते हैं और मनोहर लाल की जीत के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार में जुटे हैं। इस सत्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि घरौंडा में ताबड़तोड़ विकास कार्य करवाने से हरविंद्र कल्याण अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने हरविंद्र कल्याण को घरौंडा हल्के से दो बार अपना प्रत्याशी बनाया और दोनों बार ही कल्याण विजयी रहे। अब उनका लक्ष्य करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और करनाल विधानसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रचंड मतों से विजयी बनाना है जिसके लिए वे दिन रात काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *